Bageshwar News: जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आगाज
बागेश्वर, सितम्बर 15 -- Bageshwar News: बागेश्वर। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के नेतृत्व में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या ने किया। बालक वर्ग की 600 मीटर और 60 मीटर दौड़ में कृष्णा सिंह ने प्रथम तथा आयुष कांडपाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में पवन गिरी प्रथम, करन कुमार द्वितीय और दीक्षित रौतेला तृतीय रहे। लंबी कूद में हिमांशु सिंह ने पहला, अंकित कुमार ने दूसरा और निशांत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट, नगर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल, दीपा आर्या, बीडीओ आलोक भंडारी, दीप जोशी, प्रदीप गढ़िया, पिंटू धपोला आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.