बागेश्वर, सितम्बर 12 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे,गरुड़। मटेना-जिनखोला-बंड मोटरमार्ग में जिनखोला के पास एक कार पचास मीटर गहरी खाई में गिर गई। जिससे चालक व एक अन्य ग्रामीण घायल हो गए। घायलों को तुरंत सीएचसी बैजनाथ लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जिनखोला निवासी व चालक रमेश सिंह भाकुनी शनिवार की शाम करीब चार बजे अपनी कार लेकर मटेना की ओर आ रहे थे। उनके साथ जिनखोला के ही जगदीश सिंह भाकुनी भी बैठे हुए थे। तभी कटारमल गधेरे के पास कार अचानक असंतुलित होकर पचास मीटर गहरी खाई में गिर गई। गनीमत रही कि कार के एयरबैक खुल गए। अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था। कार के गिरने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीणों मौके पर पहुंचे और बमुश्किल दोनों घायलों को बाहर निकाला। दोनों को मामूली चोटें आ गई। आसपास के लोगों की म...