Bageshwar News: जांच में फेल हुआ श्रीनौला धारा का पानी, चेतावनी बोर्ड लगाया
बागेश्वर, अगस्त 23 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। जिला अस्पताल से लगा श्रीनौला धारा, जो कभी आधे नगर की प्यास बुझाता था, अब पीने योग्य नहीं रह गया है। जल संस्थान की जांच में पानी मानकों पर खरा नहीं उतरा। इसके बाद नगर पालिका ने लोगों को जागरूक करने के लिए धारे के पास चेतावनी बोर्ड लगा दिया है। नगर पालिका के अनुसार जल संस्थान ने एनएबीएल अधिकृत लैब में पानी के नमूने की जांच कराई थी। जांच में पानी पीने योग्य नहीं पाया गया। इसके बाद लोगों को धारे का पानी नहीं पीने की सलाह दी गई है। श्रीनौला धारा गर्मियों में लोगों के लिए काफी उपयोगी रहा है। यहां सुबह-शाम पानी भरने के लिए लोगों की भीड़ रहती थी। जिला अस्पताल आने वाले तीमारदार भी इसी धारे से पानी भरते थे। पानी का नमूना फेल होने से आधे नगर के लोगों की चिंता बढ़ गई है। सबसे अधिक परेशान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.