Bageshwar News: जल संरक्षण और हरित भविष्य का अनूठा संगम
बागेश्वर, जुलाई 17 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। भारतीय रेडक्रॉस समिति के तत्वावधान में अटल उत्कृष्ट पदम सिंह परिहार राजकीय इंटर कॉलेज वज्यूला में जूनियर रेडक्रॉस के छात्र-छात्राओं और शिक्षक-शिक्षिकाओं के सहयोग से वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पौधारोपण विद्यालय परिसर में बनाए जा रहे चाल-खालों के आसपास किया गया। इनका निर्माण भौतिक विज्ञान प्रवक्ता एवं भारतीय रेडक्रॉस समिति के जिला सचिव आलोक पांडे के नेतृत्व में किया जा रहा है। रेडक्रॉस की आजीवन सदस्य और शिक्षिका राजेश्वरी कार्की ने बताया कि चाल-खालों के आसपास पौधारोपण का उद्देश्य वर्षाजल संचयन से प्राप्त नमी का लाभ पौधों तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि चाल-खालों में संचित पानी आसपास की मिट्टी को लंबे समय तक नम बनाए रखता है। यह भी पढ़ें- आने वाली पीढ़ियों के सुरक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.