Bageshwar News: जर्जर स्कूलों में पढ़ रहे बच्चे, आंदोलन पर उतरी संघर्ष वाहिनी
बागेश्वर, सितम्बर 5 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर, संवाददाता। जिले की शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर संघर्ष वाहिनी ने आंदोलन शुरू कर दिया है। वाहिनी के जिलाध्यक्ष कवि जोशी समर्थकों के साथ मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। जोशी ने जर्जर विद्यालय भवनों की मरम्मत, स्कूलों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने समेत 10 सूत्रीय मांगें उठाई हैं। उन्होंने कहा कि जिले के कई जर्जर विद्यालयों में बच्चे जान जोखिम में डालकर पढ़ने को मजबूर हैं। ऐसे में कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। उन्होंने शिक्षा विभाग और सरकार से विद्यालयों की स्थिति जल्द सुधारने की मांग की। उन्होंने निजी स्कूलों की मनमानी और शिक्षा के व्यावसायीकरण पर भी लगाम लगाने की मांग की। कहा कि शिक्षा लोगों की मूलभूत जरूरतों में शामिल है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.