बागेश्वर, अगस्त 10 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनीता कुमारी एवं औषधि निरीक्षक पूजा रानी ने सोमवार को संयुक्त रूप से प्रधानमंत्री जन औषधी केंद्र जिला चिकित्सालय तथा भराड़ी टैक्सी स्टैंड के पास स्थित मेडिकल की दुकानों में निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान किसी भी मेडिकल की दुकान में कोई एक्सपायरी दवाई नहीं पाई गई। औषधी निरीक्षक ने मेडिकल स्टोर संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...