Bageshwar News: जनता दरबार में पांच शिकायतें, डीएम ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
बागेश्वर, अगस्त 17 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता दरबार में पेयजल, सड़क और विद्युत से संबंधित पांच शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे ने अधिकारियों को अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करने और शेष मामलों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द हल करने के निर्देश दिए। बैड़ा मझेड़ा-जारती मोटर मार्ग के किमी 11 में सड़क धंसने से आवागमन में खतरा उत्पन्न होने की शिकायत पर डीएम ने सीडीओ को जांच समिति गठित कर एक माह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने पूर्व में प्राप्त लंबित शिकायतों की भी समीक्षा की और संबंधित विभागों से कार्रवाई की स्पष्ट आख्या मांगी। डीएम ने कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। उन्होंने सीएम हेल्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.