Bageshwar News: जनता दरबार में दस शिकायत लेकर पहुंचे लोग
बागेश्वर, जुलाई 27 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनसुनवाई में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित 10 शिकायतें प्राप्त हुईं। अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, शेष मामलों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश दिए गए। बिजली, पेयजल, आपदा, सड़क, पेंशन और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े मामले प्रमुखता से उठे। जनसुनवाई के बाद डीएम ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और 'हेलो बागेश्वर' पोर्टल पर लंबित शिकायतों की समीक्षा की। लंबित मामलों पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने अधिकारियों को शिकायतकर्ताओं से शत-प्रतिशत संपर्क करने और प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, पारदर्शी व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समीक्षा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.