बागेश्वर, जुलाई 7 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। बागनाथ फुटबॉल अकादमी के खिलाड़ी जगदीश रावत का चयन स्पोर्टस कॉलेज पिथौरागढ़ के लिए हुआ है। जगदीश एक साल से अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है। यह जानकारी नीरज पांडे ने दी। अकादमी के अध्यक्ष सुंदर रावल, सचिव ललित, व्यापार मंडल अध्यक्ष सूरज जोशी, दलीप मेहरा, महिपाल गढ़िया, विजय रावत, गीता कोरंगा, कविता खेतवाल, गरिमा ने खुशी जताई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...