Bageshwar News: जंगली सूअरों ने खोदे अदरक और गडेरी के खेत, किसान परेशान
बागेश्वर, अगस्त 23 -- Bageshwar News: गरुड़। तहसील के पाये गांव में जंगली सूअरों के आतंक से किसान परेशान हैं। सूअरों के झुंड ने अदरक और गडेरी के खेत खोदकर फसल बर्बाद कर दी है। इससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है। आक्रोशित किसानों ने वन विभाग से सूअरों के आतंक से निजात दिलाने और नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है। किसानों के अनुसार जंगली सूअरों का झुंड रोज खेतों में घुसकर फसलें नष्ट कर रहा है। किसान गोपाल सिंह नेगी, राम सिंह नेगी, गोपाल दत्त जोशी, मोहन सिंह और राजेंद्र पांडे ने वन विभाग से जल्द कार्रवाई की मांग की है। धैना, लखनी, अणा, चौरसों समेत लाहुर और गोमती घाटी के कई गांवों में भी जंगली सूअरों का आतंक बना हुआ है। बैजनाथ के वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र सिंह गुसाईं ने बताया कि जंगली सूअरों की समस्या से निजात दिलाने के लिए क्षेत्र में गश्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.