Bageshwar News: जंगली सूअरों के आतंक से किसान की मेहनत पर फिरा पानी
बागेश्वर, अगस्त 22 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, गरुड़। ग्राम सभा मजकोट के तोक कुन्झाली में जंगली सूअरों के आतंक से किसान परेशान हैं। प्रगतिशील किसान कैलाश गिरी की सब्जियों और बागवानी की फसल को जंगली सूअरों ने भारी नुकसान पहुंचाया है। इससे उनकी महीनों की मेहनत पर पानी फिर गया और आजीविका पर संकट खड़ा हो गया है। कैलाश गिरी खेती और बागवानी से हर महीने 50 हजार रुपये से अधिक की सब्जियां उत्पादित करते हैं। उनकी उपज मजकोट और आसपास के क्षेत्रों के साथ ग्वालदम तक बिकती है। पिछले कुछ दिनों से जंगली सूअरों के लगातार हमलों से उनकी फसल बर्बाद हो रही है। उन्होंने प्रशासन से फसल सुरक्षा के ठोस इंतजाम करने और नुकसान का उचित मुआवजा देने की मांग की है।प्रभावित किसान को अपने नुकसान का आंकलन राजस्व विभाग से करवा कर वन विभाग में एक आवेदन देना होगा। तब मु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.