Bageshwar News: जंगली सुअरों ने उजाड़ी धान की फसल, किसान परेशान
बागेश्वर, जुलाई 31 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, कांडा। कांडा तहसील के नरगोली गांव में जंगली सुअरों के आतंक से किसान परेशान हैं। बीते कई दिनों से जंगली सुअर रात के समय खेतों में घुसकर धान की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। सुअरों के खेत खोदने से धान की रोपाई प्रभावित हुई है और किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रहे हमलों से खेती करना मुश्किल होता जा रहा है। कई किसानों के खेत पूरी तरह उजड़ चुके हैं। उन्होंने वन, राजस्व और कृषि विभाग से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन कराने और उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। साथ ही फसलों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा बाड़ समेत स्थायी उपाय किए जाने की मांग की है। मांग करने वालों में शोभा देवी, अनीता देवी, आशा देवी, गुड़िया देवी, मीरा देवी, हेमा देवी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.