Bageshwar News: छात्राओं के लिए परिवहन सुविधा की मांग, यूकेडी का प्रदर्शन
बागेश्वर, अगस्त 11 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। महेंद्र सिंह भाकुनी राजकीय महाविद्यालय दुग-नाकुरी बनलेख में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की मांग को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष मनोज जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर खनन न्यास निधि से परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि बनलेख डिग्री कॉलेज में छात्राएं 10 से 15 किमी दूर से आती हैं। परिवहन सुविधा नहीं होने के कारण उन्हें जंगल के रास्ते पैदल आवागमन करना पड़ता है, जिससे सुरक्षा का खतरा बना रहता है। उन्होंने सुबह नौ बजे रीमा से बनलेख और शाम तीन बजे बनलेख से रीमा के लिए बस सेवा संचालित करने की मांग की। इसके अलावा छात्राओं की सुविधा के लिए कॉलेज में ऑटोम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.