बागेश्वर, अक्टूबर 14 -- Bageshwar News: हल्द्वानी। बागेश्वर में ठंडा पानी क्षेत्र के बालीघाट पंद्रपाली निवासी 45 वर्षीय किशन राम पुत्र चंदन राम की छत से गिरने के कारण मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों के अनुसार मंगलवार देर शाम किशन राम अपने घर की छत से नीचे गिर गए। हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोट लग गई। आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर हायर सेंटर जा रहे थे, लेकिन डोबा के पास आधे रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: कुनाल का शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम, चीख-पुकार से दहले लोग बुधवार को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बताया जा रहा...