Bageshwar News: छटिया गांव में भभराकर गिरा मकान
बागेश्वर, अगस्त 6 -- Bageshwar News: गरुड़। तहसील के छटिया गांव में आवासीय मकान गिर गया, जिससे घर में रखी खाद्य और घरेलू सामग्री दब गई। परिवार ने गांव में ही अन्यत्र शरण ली है। ग्रामीणों ने प्रभावित परिवार को तत्काल आवास मुहैया कराने की मांग की है। छटिया गांव के कमोटिया तोक में भारी बारिश से विधवा, असहाय और शारीरिक रूप से विकलांग हंसी देवी का आवासीय मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान राजेंद्र प्रसाद जोशी और क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रमोद जोशी तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रभावित परिवार को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और प्रशासन को तत्काल घटना की सूचना दी। यह भी पढ़ें- Gangapar News: करछना के गौरा में बारिश से ढहा कच्चा मकान दोनों जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से मौके का मुआयना कर पीड़ित परिवार को शीघ्र राहत और भवन निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.