बागेश्वर, अक्टूबर 15 -- Bageshwar News: कपकोट। प्रदेश भाजपा सरकार के सेवा संकल्प अभियान के तहत स्व. चंद्र सिंह शाही स्नातकोत्तर महाविद्यालय, असों में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाषण, निबंध, चित्रकला, रंगोली और खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया गया। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता और व्यक्तित्व विकास को प्रोत्साहित करना है। विधायक सुरेश गढ़िया ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्र-छात्राओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं। युवाओं की रचनात्मक क्षमता और खेल प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें उचित मंच उपलब्ध कराना आवश्यक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...