बागेश्वर, अक्टूबर 3 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, गरुड़। बैजनाथ पुलिस ने चार बोतल शराब के साथ एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है। वह अपनी दुकान में लोगों को शराब परोस रहा था। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की शाम पुलिस गश्त कर रही है। चेकिंग के दौरान प्रेम सिंह पुत्र स्व. हीरा सिंह अपनी दुकान पर लोगों को शराब परोस रहा था। उसे मौके पर ही चार बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ धारा 60(1)/21 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...