Bageshwar News: चार जनवरी को प्रकाशित होगी अंतिम निर्वाचक नामावली
बागेश्वर, अक्टूबर 24 -- Bageshwar News: बागेश्वर। एक जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्वाचक नामावली को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने तथा पात्र नागरिकों के नाम सूची में शामिल करने के निर्देश दिए। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, दो नवंबर तक मतदान केंद्रों का युक्तिकरण होगा। 12 नवंबर को प्रारूप निर्वाचक नामावली प्रकाशित की जाएगी। 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दावे-आपत्तियां दर्ज होंगी, जिनका निस्तारण 28 दिसंबर तक किया जाएगा। अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन चार जनवरी 2027 को होगा। बैठक में भाजपा प्रतिनिधि मदन राम आगरी, कांग्रेस प्रतिनिधि गणेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.