Bageshwar News: चार कुमाऊं रेजीमेंट ने पहली बार मनाया बडगाम दिवस
बागेश्वर, नवम्बर 3 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडेय, बागेश्वर। बागेश्वर में पूर्व चार कुमाउं रेजीमेंट की ओर से पहली बार बडगाम दिवस मनाया गया। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने 1947 में कश्मीर की रक्षा के लिए मेजर सोमनाथ शर्मा और उनके वीर जवानों द्वारा दिखाए गए अदम्य साहस और शौर्य को याद किया। एक बैंक्वट हॉल में आयेाजित कार्यक्रम में पूर्व सैनिक संतोष खेतवाल ने बताया कि उनकी पलटन की स्थापना वर्ष 1788 में हुई थी, जबकि 27 अक्टूबर 1945 को इसका नाम 4 कुमाऊं रखा गया। उन्होंने बताया कि वर्ष 1947 में देश की आजादी के बाद पाकिस्तान की ओर से करीब 700 कबायलियों ने श्रीनगर की ओर हमला किया था। उस समय श्रीनगर एयरफील्ड और कश्मीर की सुरक्षा की जिम्मेदारी मेजर सोमनाथ शर्मा को सौंपी गई थी। उनके साथ महज 90 सैनिक थे, जिन्होंने दुश्मनों के हमले का बहादुरी से मुकाबला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.