Bageshwar News: चाकू के साथ युवक को किया गिरफ्तार
बागेश्वर, जुलाई 19 -- Bageshwar News: देवेंद्र, बागेश्वर। ऑपरेशन प्रहार के तहत चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। वह पुलिस को चाकू रखने का संतोषजनक जानकारी नहीं दे पाया। मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। अब उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। उसके बाद जेल भेजा जाएगा। बैजनाथ कोतवाली पुलिस की टीम शनिवार की शाम गश्त पर थी। डंगोली-बज्यूला मार्ग पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की सघन चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर घबराकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता परिचय देते हुए घेराबंदी कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.