Bageshwar News: चंडिका मंदिर क्षेत्र में बांस के पौधे रोपे, हर रविवार चलेगा अभियान
बागेश्वर, जुलाई 5 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। हरियाली वन महोत्सव के तहत मां चंडिका मंदिर क्षेत्र की सड़क किनारे शनिवार को बांस समेत विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन देवकी लघु वाटिका के सहयोग से किया गया। पौधरोपण अभियान में मंदिर समिति के पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान समिति ने निर्णय लिया कि प्रत्येक रविवार को सड़क किनारे बांस एवं अन्य प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे। साथ ही सभी ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया, ताकि हरित क्षेत्र का विस्तार होने के साथ भविष्य में भूस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाओं की रोकथाम में भी सहायता मिल सके। यह भी पढ़ें- Haridwar News: भारत विकास परिषद ने पौधे रोपे इस अवसर पर पंडित गिरीश पांडेय, किशन सिंह मलड़ा, मो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.