बागेश्वर, जुलाई 6 -- Bageshwar News: बागेश्वर। झिरौली थाना क्षेत्र के एक गांव से घास लेने गई 14 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर परिजनों ने पुलिस में तहरीर दी। किशोरी के पिता के अनुसार वह रविवार शाम करीब छह बजे जंगल में घास लेने गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। थानाध्यक्ष मनवर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस टीमों को तलाश में लगाया गया है। संभावित स्थानों पर खोजबीन की जा रही है। यह भी पढ़ें- Haldwani News: किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...