बागेश्वर, अक्टूबर 4 -- Bageshwar News: कांडा क्षेत्र के दफौट निवासी 56 वर्षीय बहादुर सिंह पुत्र दरबान सिंह घास काटते समय हादसे का शिकार हो गए। जानकारी के अनुसार घास काटने के दौरान उनका पैर अचानक मशीन की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल में चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: खेत गए अधेड़ को जंगली शूकर ने किया घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...