Bageshwar News: ग्रीष्मकालीन अवकाश 15 जून के बाद करने का सुझाव
बागेश्वर, अगस्त 12 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। जिले में शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों की शैक्षणिक निरंतरता बनाए रखने के लिए पब्लिक स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन ने जिलाधिकारी को सुझाव पत्र भेजा है। एसोसिएशन ने पर्वतीय भौगोलिक और मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश का समय पुनर्निर्धारित कर 15 जून के बाद करने का प्रस्ताव रखा है। एसोसिएशन का कहना है कि मानसून के दौरान आपदा और खराब मौसम के कारण विद्यालयों में कई बार अवकाश घोषित करना पड़ता है। ऐसे में ग्रीष्मकालीन अवकाश 15 जून के बाद करने से वर्षाकाल में होने वाले संभावित अवकाश की भरपाई हो सकेगी। इससे पढ़ाई में निरंतरता बनाए रखने और पाठ्यक्रम समय पर पूरा करने में मदद मिलेगी। एसोसिएशन ने सुझाव दिया कि आपदा या खराब मौसम के कारण विद्यार्थियों के लिए विद्यालय खोलना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.