Bageshwar News: ग्रामीण के खीरगंगा नदी में बहने की आशंका
बागेश्वर, अगस्त 17 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, कपकोट। कपकोट थाना क्षेत्र के भैसूड़ी कुटीर निवासी 55 वर्षीय राजेंद्र राम के खीरगंगा नदी में बहने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ ने नदी में रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन देर शाम तक उनका कोई सुराग नहीं लग सका। गढ़देवी मंदिर के पास उनका छाता और लाठी मिलने से नदी में बहने की आशंका और गहरा गई है। पुलिस के अनुसार सोमवार दोपहर करीब एक बजे भैसूड़ी कुटीर के पूर्व ग्राम प्रधान तारा सिंह ने सूचना दी कि राजेंद्र राम पुत्र नैन राम का कहीं पता नहीं चल रहा है। गढ़देवी मंदिर के पास उनका छाता और लाठी मिली है। इसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और ब्लॉक मुख्यालय के पास खीरगंगा नदी में खोजबीन शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली। थानाध्यक्ष नगरकोटी ने बताया कि सूचना मिलते ही र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.