Bageshwar News: ग्रामीणों ने सड़क की मांग को लेकर शुरू किया आंदोलन
बागेश्वर, जुलाई 13 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, कपकोट/बागेश्वर। सड़क निर्माण की मांग को लेकर फुलवाड़ी, फुलाचौंरा और खाईंधार क्षेत्र के ग्रामीणों ने रविवार को बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध-प्रदर्शन किया। आंदोलन की शुरुआत गांव के ग्राम देवता श्री 108 भूम्याल देवता मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ हुई। आंदोलन के पहले दिन ग्रामीणों ने गांव में प्रदर्शन कर सड़क निर्माण की मांग उठाई। उन्होंने बताया कि क्षेत्र से पलायन कर भराड़ी, कपकोट, बागेश्वर, अल्मोड़ा, हल्द्वानी, तराई-भाभर, दिल्ली, पंजाब, गुजरात, मुंबई सहित देश के विभिन्न हिस्सों और विदेश में रह रहे क्षेत्रवासियों ने भी काली पट्टी बांधकर आंदोलन को समर्थन दिया है। सभी ने सड़क स्वीकृत होने तक तन-मन-धन से आंदोलन का साथ देने का संकल्प लिया।ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.