Bageshwar News: गोमती पुल के पास पांच मोबाइल की दुकानों में सेंधमारी
बागेश्वर, अक्टूबर 3 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। नगर में शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे चोरों ने गोमती पुल के पास पांच मोबाइल दुकानों को निशाना बनाया। चोरों ने एक के बाद एक दुकानों के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया। घटना सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर चोरों की तलाश तेज कर दी है। चोरों ने रवींद्र जोशी की दुकान का ताला तोड़कर करीब 50 हजार रुपये की नगदी और 10 मोबाइल फोन चोरी कर लिए। वहीं, दीपक जोशी की दुकान का ताला तोड़ा गया, लेकिन चोर सामान ले जाने में सफल नहीं हो सके। पंकज कुमार की दुकान से करीब पांच हजार रुपये की नगदी चोरी हुई, जबकि दो अन्य दुकानों में चोरी का प्रयास किया गया। एक ही रात में कई दुकानों को निशाना बनाए जाने से व्यापारियों में दहशत है। पुलिस उपाधीक्षक अजय लाल शाह ने बताया कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.