Bageshwar News: गुलदार के हमले में घायल महिला से मिले डीएफओ, पांच हजार की सहायता
बागेश्वर, अगस्त 23 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। गुलदार के हमले में घायल महिला का हाल जानने के लिए प्रभागीय वनाधिकारी प्रकाश चंद्र आर्य रविवार को जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पीड़िता को तत्काल उपचार के लिए पांच हजार रुपये की सहायता राशि दी। उन्होंने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। उधर, वन विभाग ने गांव में ट्रैप कैमरे लगा दिए हैं। जरूरत पड़ने पर पिंजरा भी लगाया जाएगा। कांडा तहसील के कपूरी गांव के घोड़ागाड़ निवासी 55 वर्षीय जानकी देवी पत्नी सुजान सिंह शनिवार शाम करीब पौने सात बजे खेत में घास काटने गई थीं। इसी दौरान गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। घायल महिला को सीएचसी कांडा में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। रविवार सुबह डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्य और बागेश्वर रेंजर एसएस करायत ने जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.