बागेश्वर, सितम्बर 4 -- Bageshwar News: देवेंद पांडे, गरुड़, संवाददाता। गुलदार के हमले में घायल पाटली गांव की महिला को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। घटना के बाद वन विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। गांव में गश्त बढ़ाने के साथ ही ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं और ड्रोन से निगरानी की जा रही है। पाटली गांव निवासी 35 वर्षीय प्रेमा जोशी पत्नी हेम जोशी गुरुवार शाम करीब साढ़े छह बजे घर के पास खेत में घास काट रही थीं। इसी दौरान गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ ले गए, जहां डॉक्टर पंकज जोशी ने उनका उपचार किया। शुक्रवार को स्वास्थ्य में सुधार होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।घटना के बाद वन विभाग की टीम ने गांव में ट्रैप कैमरे लगाए और इनाइजर मशीन स्थापित की। साथ ही ड्रोन कैमरे से क्षेत्र की निगरानी...