Bageshwar News: गुलदार की सूचना पर वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी
बागेश्वर, सितम्बर 28 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। उत्तरी मंडलसेरा क्षेत्र के धोलानी-चुपलाड़ी-बानरी में गुलदार दिखाई देने की सूचना से ग्रामीणों में दहशत है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में पहुंचकर ग्रामीणों से गुलदार की गतिविधियों की जानकारी ली और सतर्क रहने की अपील की। विभाग ने क्षेत्र में दोबारा ट्रैप कैमरे और अन्य निगरानी उपकरण लगाए हैं। वन विभाग के अनुसार क्षेत्र में पहले भी ट्रैप कैमरे लगाए गए थे, लेकिन इनमें गुलदार की गतिविधि दर्ज नहीं हुई थी। दोबारा गुलदार दिखाई देने की सूचना के बाद क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है। कैमरों के जरिए गुलदार की गतिविधियों और उसके आबादी वाले क्षेत्रों में आने-जाने पर नजर रखी जा रही है। रेंजर श्याम सिंह करायत ने ग्रामीणों से शाम 5:30 बजे के बाद छोटे बच्चों को अकेले घर से बाह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.