Bageshwar News: गुरु पूर्णिमा पर साधू-संतों को जैविक उत्पाद भेंट किए
बागेश्वर, जुलाई 29 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे,बागेश्वर। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से जिले के साधु-संतों को जैविक उत्पादों की सूक्ष्म किट और शुभकामना पत्र भेंट किए गए। इस पहल के माध्यम से गुरु परंपरा के सम्मान के साथ प्रदेश में जैविक खेती को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। जिला कृषि अधिकारी राजेंद्र उप्रेती ने बागनाथ, नीलेश्वर महादेव और कालिका मंदिर पहुंचकर साधु-संतों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री की ओर से भेजी गई जैविक उत्पादों की सूक्ष्म किट और गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं भेंट कीं। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य गुरु परंपरा के प्रति सम्मान प्रकट करने के साथ उत्तराखंड के जैविक उत्पादों को बढ़ावा देना और लोगों को प्राकृतिक एवं जैविक कृषि के प्रति जागरूक करना है। यह भी पढ़ें- D...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.