बागेश्वर, अक्टूबर 26 -- Bageshwar News: बागेश्वर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में मेरा बचपन, मेरा अधिकार थीम के तहत पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, सीमरा में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। सिविल जज (जूनियर डिवीजन) सुश्री शिवानी नाहर ने लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 (पॉक्सो एक्ट) के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके अलावा गुड टच, बैड टच, बाल अधिकार, बाल संरक्षण और नालसा की 'बच्चों के लिए बाल-अनुकूल कानूनी सेवाएं योजना, 2024' से संबंधित जानकारी दी गई। शिविर में पैनल अधिवक्ता त्रिलोक जोशी ने सुरक्षित बचपन अभियान के तहत छात्र-छात्राओं और शिक्षकों से सीधा संवाद किया। क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों की शंकाओं का समाधान किया गया और कानून से जुड़ी भ्रांतियां दूर की गईं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया :...