बागेश्वर, नवम्बर 14 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, कौसानी। लक्ष्मी आश्रम कौसानी में आयोजित दो दिवसीय युवा शिविर के समापन सत्र को संबोधित करते हुए पद्मश्री राधा भट्ट ने कहा कि आज का युवा ऊर्जावान और तकनीक से लैस तो है, लेकिन वह अपनी जड़ों से कटता जा रहा है। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि यदि युवा आराम तलब हो जाएगा, तो वह सामाजिक परिवर्तन में अपनी भूमिका कैसे निभा पाएगा? उन्होंने कहा कि वर्तमान में युवाओं के सामने नशे का बढ़ता प्रकोप, एआई और साइबर ठगी तथा भ्रष्ट राजनीतिक तंत्र जैसी अनेक चुनौतियां हैं। इन सबसे बचते हुए अपने भविष्य को संवारना और अपनी मिट्टी से जुड़े रहना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। यह भी पढ़ें- Bageshwar News: श्रम का महत्व व युवा नेतृत्व पर चर्चा पद्मश्री भट्ट ने जोर देकर कहा कि दुनिया को बचाने के लिए गांधी विचार ही...