Bageshwar News: गरुड़ में रोजगार परामर्श सत्र का आयोजन
बागेश्वर, अक्टूबर 11 -- Bageshwar News: गरुड़। सुमित्रानंदन पंत राजकीय महाविद्यालय गरुड़ में रोजगार परामर्श सत्र का आयोजन किया गया। मुख्य परामर्शदाता इतिहास विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. दिवाकर टम्टा ने वर्तमान समय में प्रतियोगी परीक्षाओं के बदलते स्वरूप पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समय के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं के पैटर्न में भी परिवर्तन आया है। संघ लोक सेवा आयोग, लोक सेवा आयोग,एसएससी तथा अन्य परीक्षाओं में आने वाले परिवर्तन को उन्होंने वर्तमान परिदृश्य में विस्तार से बताया। रोजगार परामर्श प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. अवधेश तिवारी ने वर्तमान समय में सभी विद्यार्थियों को कोई न कोई स्किल सीखने की सलाह दी।उन्होंने कहा कि बिना मौलिकता और कठिन परिश्रम के कोई भी नौकरी प्राप्त करना असंभव है। उन्होंने विभिन्न विषयों में रोजगार की विस्तृत जानकारी दी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.