Bageshwar News: गरुड़ क्षेत्र में गुलदार का बढ़ा आतंक
बागेश्वर, अक्टूबर 8 -- Bageshwar News: देवेंद्र, गरुड़। तहसील क्षेत्र में गुलदार का आतंक बढ़ते ही जा रहा है। गुलदार अब कोईकोट गांव में दिनदहाड़े आंगन से कुत्ते को उठा ले गया। जिससे गांव में दहशत में हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से सुरक्षा की गुहार लगाई है। कत्यूर घाटी के दर्जनों गांवों में इन दिनों गुलदार ने जबरदस्त आतंक मचाया है। गुलदार एक के बाद एक गांव को निशाना बना रहा है। अब गुलदार ने ग्राम पंचायत कटारमल के कोईकोट गांव निवासी सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक रमेश चंद्र कांडपाल के पालतू कुत्ते को आंगन से उठाकर अपना निवाला बना लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.