बागेश्वर, सितम्बर 22 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, गरुड़। युवा कल्याण एवं शिक्षा विभाग के तत्वावधान में यहां आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हो गई। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। अब विजेता खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। मिनी स्टेडियम पुरड़ा में खो-खो, कबड्डी, ऊंची कूद, लंबी कूद और दौड़ प्रतियोगिताएं हुईं। विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि खेलों में युवाओं का भविष्य सुरक्षित है। विशिष्ट अतिथि ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र बिष्ट ने कहा कि खेलों से शारीरिक और मानसिक विकास होता है।संचालन नवीन मिश्रा और भूपाल अलमियां ने किया। निर्णायक की भूमिका खतीजा नाजार, दिनेश नेगी, दिनेश पांडे और बिपिन जोशी ने निभाई। इस मौके पर नवीन मिश्रा, भुव...