बागेश्वर, अगस्त 24 -- Bageshwar News: बागेश्वर। गरुड़ तहसील क्षेऋ के बैजनाथ निवासी एक महिला को सांप ने डस लिया। उस वक्त वह खेत में घास काटने गई थी। आनन-फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां उनका इलाज चल रहा है। जिला अस्प्ताल से मिली जानकारी के अनुसार 62 वर्षीया बैजनाथ निवासी गंगा देवी को सोमवार को सांप ने काट लिया, उस वक्त वह घास काटने खेत में गई थी। सांप के काटते ही परिजन इसे तुरंत जिला अस्पताल लाए। जहां डॉ. गौरव सिंह केड़ा ने उनका उपचार कर जिला अस्पताल में भर्ती किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...