Bageshwar News: खाद्य विभाग ने लिए सात नमूने जांच के लिए
बागेश्वर, अगस्त 28 -- Bageshwar News: गरुड़। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने गरुड़ क्षेत्र में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तराखंड तथा जिलाधिकारी बागेश्वर के निर्देश पर चलाए गए अभियान के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए कुल सात नमूने लिए गए। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि गुरुवार को लिए गए नमूनों में पांच मिठाई, एक मावा और एक बेसन का नमूना शामिल है। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: रक्षाबंधन पर खाद्य विभाग ने दुकानों से लिए नमूने यह भी पढ़ें- Bijnor News: रक्षाबंधन पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने 12 नमूने भरे, खराब मिठाइयां कराईं नष्ट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.