Bageshwar News: खाईबगड़ पुल के पास शव मिलने से सनसनी
बागेश्वर, अक्टूबर 16 -- Bageshwar News: कपकोट। कपकोट पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत खाइबगड़ पुल के पास एक युवक का शव मिला है। ग्रामीणों ने शुक्रवार की सुबह शव देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह उन्हें सूचना मिली की खाईबगड़ के पास एक युवक का शव दिखाई दे रहा है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव को खाई से निकाला गया। उसकी शिनाख्त 30 वर्षीय नवीन मर्तोलिया पुत्र हरीश मर्तोलिया निवासी ग्राम पंचायत तिमला बगड़ के रूप में हुई। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.