बागेश्वर, अगस्त 25 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। जिला खनिज फाउंडेशन न्यास की निधि से किए गए विभिन्न खर्चों के मूल वैधानिक अभिलेखों के सत्यापन की मांग उठी है। जिलाधिकारी को सौंपे गए 223 पृष्ठ के प्रत्यावेदन में नियमावली के तहत तैयार प्रस्ताव, वार्षिक कार्ययोजना, बजट और लेखा-परीक्षा अभिलेखों की स्थिति स्पष्ट करने की मांग की गई है। प्रत्यावेदन में कहा गया है कि किसी खर्च को केवल कार्य के नाम के आधार पर अनुचित नहीं बताया जा रहा, बल्कि यह सत्यापित किया जाना जरूरी है कि खर्च से पहले निर्धारित वैधानिक प्रक्रिया का पालन हुआ था या नहीं। अधिवक्ता बसंत कुमार ने कहा कि नियम 5(2) के तहत खनन से प्रभावित लोगों और क्षेत्रों की जरूरतों के संबंध में संबंधित विभागों से परामर्श के बाद प्रस्ताव तैयार किए जाने हैं। इसके बाद न्यास की बैठक में प्र...