बागेश्वर, अगस्त 29 -- Bageshwar News: बागेश्वर, संवाददाता। जिला खनन न्यास निधि के वितरण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने मामले की जांच की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा के दबाव में प्रशासन द्वारा खनन न्यास निधि का दुरुपयोग कर चहेतों को लाभ पहुंचाया गया, जबकि खनन प्रभावित क्षेत्रों में अपेक्षित विकास कार्य नहीं हुए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अर्जुन भट्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ता शनिवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और धरना दिया। इस दौरान वक्ताओं ने प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। कहा कि जिला खनन न्यास के करीब 28 करोड़ रुपये के धन के वितरण में अनियमितता हुई है। वक्ताओं ने कहा कि 27 अगस्त को अधिवक्ता बसंत कुमार ने निधि के दुरुपयोग से संबंधित ...