Bageshwar News: खनन कार्य की मांग को लेकर अनशन जारी
बागेश्वर, नवम्बर 3 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडेय, बागेश्वर। भैरूचौबट्टा में खनन कार्य शुरू करने की की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन 18 वें दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों का कहना है कि 17 दिन बीत जाने के बाद भी प्रशासन ने उनकी मांग पर कोई कार्रवाई नहीं की है। पट्टाधारक नवीन कुमार, अधिवक्ता वसंत कुमार और रितु बसंत के नेतृत्व में चल रहे धरने में आमरण अनशन का दूसरा दिन है। प्रमोद कुमार आमरण अनशन पर बैठे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, तब तक अनशन जारी रहेगा। धरने को दया प्रकाश, दयाल कुमार धानी, अशोक कुमार, सुरेश चन्द्र, दिनेश कुमार, नवीन धौनी, ग्रामवासी कुंदन लाल, अनिल कुमार सहित 16 लोगों ने समर्थन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.