Bageshwar News: खदानों का संचालन शुरू करने की मांग को लेकर धरना
बागेश्वर, अक्टूबर 17 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। नवीन कुमार की दो सोपस्टोन खदानों का संचालन बंद होने और ग्रामीणों की आजीविका प्रभावित होने का मामला तूल पकड़ने लगा है। मांगों का समाधान नहीं होने पर परिवार और ग्रामीणों ने शनिवार से जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे पहले 15 अक्तूबर को अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया था। अधिवक्ता बसंत कुमार ने कहा कि दोनों खदानें उन 29 खदानों में शामिल हैं, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने 17 नवंबर 2025 को संचालन की अनुमति दी थी। शासन ने 18 नवंबर को अनुपालन आदेश भी जारी किया था। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बावजूद 15 फरवरी 2026 के कथित सीटीओ निलंबन के आधार पर खदानों का संचालन रोकना समझ से परे है। हाईकोर्ट ने 30 मई को पुराने निलंबन की जानकारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.