Bageshwar News: खड़िया खदानें बंद करने के विरोध में ग्रामीणों का धरना जारी
बागेश्वर, अक्टूबर 19 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। खड़िया खदानों के संचालन पर रोक के विरोध में भैरूचपट्टा के ग्रामीणों का जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। ग्रामीण दिन-रात धरने पर बैठे हैं। उन्होंने खदानें बंद करने का वैधानिक आधार स्पष्ट करने, संबंधित आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित कराने और मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के अधिकांश परिवारों की आजीविका खड़िया खनन पर निर्भर है। खनन और मजदूरी से होने वाली आय से परिवारों का भरण-पोषण होता है। खदानें बंद होने से ग्रामीणों और मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उनका कहना है कि एक ओर पलायन रोकने और स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने की बात की जाती है, वहीं दूसरी ओर खदानों का संचालन बंद हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.