Bageshwar News: क्रमिक अनशन का 7वां दिन
बागेश्वर, जुलाई 7 -- Bageshwar News: बागेश्वर। क्षेत्र की विभिन्न मांगों को लेकर चल रहे क्रमिक अनशन का मंगलवार सातवां दिन रहा। अनशन के सातवें दिन जोशी पालड़ी निवासी मोहन सिंह जनोटी 49 वर्ष धरने पर बैठे। ग्रामीणों ने एकजुट होकर प्रशासन से मांगों पर शीघ्र संज्ञान लेने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा।अनशन स्थल पर पूर्व प्रधान एवं भूतपूर्व सैनिक ठाकुर सिंह, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के उत्तराधिकारी एवं जोशी पालड़ी क्षेत्र से क्षेत्र पंचायत सदस्य फते सिंह करायत, नंदी जनोटी, शम्भु जनोटी, प्रमोद, बालकृष्ण, कुंदन जनोटी आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.