Bageshwar News: कौसानी में बाल श्रम के खिलाफ चला अभियान
बागेश्वर, जुलाई 22 -- Bageshwar News: कौसानी। जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद स्तर में गठित टास्क फोर्स ने कौसानी में होटल, रेस्टोरेंट आदि का निरीक्षण किया। वहीं बाल श्रम के कानूनों की जानकारी दी। जिला टास्क फोर्स में शामिल श्रम प्रवर्तन अधिकारी मोनिका चिलवाल, जिला बाल संरक्षण अधिकारी शंकर नाथ गोस्वामी, बाल कल्याण समिति, चाइल्ड लाइन, पुलिस ने निरीक्षण किया। इस अवसर पर श्रम परिवर्तन अधिकारी ने होटल, रेस्टोरेंट अन्य उपकरणों की चेकिंग की। इस अवसर पर होटल एसोसिएशन के विपिन उप्रेती ने कहा कि होटल एसोसिएशन को बाल अधिकारों के प्रति जागरूक है। उन्होंने आश्वस्त किया कि इस तरह के कोई कार्य नहीं किए जाते हैं। इस दौरान देवेंद्र भोज, चाइल्ड लाइन समन्वयक संतोष टम्टा, बाल कल्याण समिति के नवीन चंद्र, उपनिरीक्षक पुष्कर नाथ गोस्वामी आदि शामिल थे।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.