Bageshwar News: कौसानी निवासी फौजी की हार्ट अटैक से मौत
बागेश्वर, अगस्त 2 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। कौसानी थाना क्षेत्र के कौसानी स्टेट निवासी और डीएससी में तैनात सैनिक महेंद्र सिंह का हार्ट अटैक से निधन हो गया। सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। रविवार को सरयू-गोमती संगम पर सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। वह इसी माह 30 अगस्त को सेवानिवृत्त होने वाले थे और इन दिनों अवकाश पर घर आए हुए थे। पुलिस के अनुसार कौसानी स्टेट निवासी 56 वर्षीय महेंद्र सिंह पुत्र खड़क सिंह की शनिवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। सीने में तेज दर्द होने पर परिजन उन्हें तत्काल सीएचसी बैजनाथ ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.