Bageshwar News: कैदियों को दी उनके अधिकारों की जानकारी
बागेश्वर, अगस्त 25 -- Bageshwar News: बागेश्वर, संवाददाता। जिला जज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष पंकज तोमर के मार्गदर्शन में मंगलवार को जिला कारागार अल्मोड़ा में बागेश्वर के निरुद्ध कैदियों के लिए विधिक जागरूकता एवं कौशल विकास शिविर आयोजित किया गया। शिविर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बागेश्वर और जन शिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। प्राधिकरण की सचिव अनीता कुमारी ने कैदियों को उनके अधिकारों, जेल अपील, जमानत और जेल मुलाकाती केंद्र से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कैदी जेल में रहते हुए हस्तशिल्प, क्राफ्टवर्क और लकड़ी का काम सीखकर अपने कौशल को विकसित कर सकते हैं। इससे रिहाई के बाद उन्हें सम्मानजनक आजीविका का अवसर मिलेगा। जन शिक्षण संस्थान के निदेशक जितेंद्र तिवारी ने हस्तशिल्प, मोमबत्ती, रिंगाल उत्पाद और धूप-अगरबत्ती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.