Bageshwar News: केवाईसी के फेर में फंसी 5810 गैस सिलेंडरों की बुकिंग
बागेश्वर, अक्टूबर 23 -- Bageshwar News: देवेंद पांडे, बागेश्वर। जिले में गैस उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी पूरी नहीं होने के कारण 5810 गैस सिलेंडरों की बुकिंग रुकी हुई है। ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही संबंधित उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर मिल पाएंगे। ऐसे में उपभोक्ताओं को जल्द से जल्द केवाईसी कराने की जरूरत है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बड़ी संख्या में गैस सिलेंडरों की बुकिंग केवाईसी के अभाव में अटकी हुई है। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, बागेश्वर में 2130, गरुड़ में 1680, कपकोट में 890 और कांडा में 1110 गैस सिलेंडरों की बुकिंग रुकी हुई है। इन चारों क्षेत्रों में कुल 5810 बुकिंग प्रभावित हैं। जिला पूर्ति अधिकारी जीबी पांडे ने बताया कि उपभोक्ताओं की केवाईसी पूरी कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उपभोक्ताओं से जल्द से जल्द ई-के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.