Bageshwar News: कृषि इंटर कॉलेज दोफाड़ में स्मार्ट डिजिटल कंप्यूटर लैब का उद्घाटन
बागेश्वर, अक्टूबर 27 -- Bageshwar News: धरमघर/बागेश्वर, संवाददाता। कृषि इंटर कॉलेज दोफाड़ में मंगलवार को उत्तरांचल महासंघ मुंबई के सहयोग से स्थापित स्मार्ट डिजिटल कंप्यूटर लैब का उद्घाटन किया गया। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक और डिजिटल शिक्षा से जोड़कर उनके शैक्षिक विकास को नई दिशा देना है। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तरांचल महासंघ की अध्यक्ष आनंदी गैरोला रहीं। महासंघ की वरिष्ठ सलाहकार कुसुमलता गुसाईं विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधक जगदीश सिंह कालाकोटी ने की। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में लक्ष्मी घिल्डियाल, सुमित्रा हरिपाल बिष्ट, अनीता बालकृष्ण जोशी, अर्चना बालबे (लीड फाउंडेशन), बालवीर, भूपेश गौनियाल, हरिपाल सिंह बिष्ट, मनमोहन घिल्ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.